लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी का मृत बेटा पिता से रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 16:05 IST

Open in App

बिजनौर, 21 नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक व्यवसायी ने चार महीने से अधिक पहले अपने जिस 42 वर्षीय लापता बेटे की लाश पहचान कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था, पुलिस ने अब उसी बेटे को तीन अन्य लोगों के साथ पिता से 20 लाख की रंगदारी मांगने के आरोप मे हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शनिवार को बताया कि धामपुर के व्यापारी अशोक अग्रवाल का 42 वर्षीय बेटा पल्लव इस साल छह जुलाई को लापता हो गया था । इसके कुछ दिन बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक शव मिला था । अशोक अग्रहवाल ने उसकी पहचान अपने बेटे पल्लव के रूप में की और उसका अंतिम संस्कार कर दिया ।

सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले पिता को पल्लव का फोन आया और उसने धमकी देते हुये 20 लाख रूपए की मांग की अग्रवाल ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया ।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में पल्लव और उसके साथियों— संजीव तोमर, दीपक और शुभम को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पल्लव निराशा में है और इसका फायदा उठाकर संजीव तोमर और उसके दोनों साथियों ने पिता पुत्र के बीच गलतफहमी पैदा कर अभी तक अशोक अग्रवाल से लगभग साढ़े तीन लाख रूपए ऐंठ चुके हैं ।

उन्होंने बताया कि पल्लव को इलाज की जरूरत है तीनों आरो​पी पल्लव को लगभग सवा चार माहीने तक हरिद्वार और इधर-उधर घुमाते रहे । उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ संबंधित

धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा