लाइव न्यूज़ :

मुंबई में बंदूक दिखाकर कारोबारी को धमकाया, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 25, 2021 21:38 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर मुंबई पुलिस ने शिवाजी नगर इलाके में बंदूक दिखाकर एक व्यापारी का अपहरण करने और उसे धमकाने के मामले में चार आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार को घटी, जब शराफत अली को उपनगरीय गोवंडी से कथित तौर पर चार लोगों ने अगवा कर लिया और उसे बलपूर्वक एक कार में बिठाकर ले गए। आरोपी शराफत अली को उसके स्वामित्व वाले एक वाणिज्यिक परिसर में ले गए।

आरोपियों ने कथित तौर पर कारोबारी के सीने पर बंदूक तान दी और दो लाख रुपये नकद और 40,000 रुपये प्रति माह की मांग की।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक शराफत अली किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से भागने में सफल रहा और उसने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस दो आरोपियों को पकड़ने में कामयाब रही, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है