लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु में व्यवसायी ने कार में खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में भाजपा MLA लिंबावली का नाम, लगाए ये आरोप

By अनिल शर्मा | Updated: January 2, 2023 10:37 IST

नोट में कहा गया है कि आरोपियों ने एक रिसॉर्ट खोलने के सिलसिले में उससे 1.50 करोड़ रुपये लिए और उसे व्यवसाय में भागीदार बनाने का वादा किया था। मुझे 2.50 करोड़ रुपये मिलने थे। भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने समझौता करने का प्रयास किया और मुझे केवल 9 लाख रुपये मिले।

Open in App
ठळक मुद्दे व्हाइटफील्ड निवासी प्रदीप एस ने अंग्रेजी में आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है।भाजपा विधायक लिंबावली के अलावा जी. रमेश रेड्डी, के. गोपी, डॉ. जयराम रेड्डी, राघव भट और सोमैया का नाम शामिल है। 

बेंगलुरु: बेंगलुरु के एक 47 वर्षीय व्यवसायी ने रविवार को यहां अपनी कार के अंदर कथित तौर पर खुद को सिर में गोली मार ली। पुलिस के अनुसार, व्हाइटफील्ड निवासी प्रदीप एस ने अंग्रेजी में आठ पन्नों का एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली सहित छह लोगों को यह कदम उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। लिंबावली के अलावा जी. रमेश रेड्डी, के. गोपी, डॉ. जयराम रेड्डी, राघव भट और सोमैया का नाम शामिल है। प्रदीप ने कागलीपुरा के पास कार में ही अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

नोट में कहा गया है कि आरोपियों ने एक रिसॉर्ट खोलने के सिलसिले में उससे 1.50 करोड़ रुपये लिए और उसे व्यवसाय में भागीदार बनाने का वादा किया था। मुझे 2.50 करोड़ रुपये मिलने थे। भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने समझौता करने का प्रयास किया और मुझे केवल 9 लाख रुपये मिले।

लिंबावली ने टीओआई से बातचीत में कहा है कि मुझे पता चला है कि नोट में मेरा नाम है। वह (प्रदीप) 2010 से 2013 के बीच मेरे सोशल मीडिया को हैंडल करता था। उसने अपने एक कारोबारी विवाद को मेरे संज्ञान में लाया था और मैंने उसे और उसके सहयोगियों से इसे सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए कहा था। मैंने यह भी नहीं पूछा कि उसने कितना निवेश किया है या भागीदारों को कोई सुझाव नहीं दिया कि उन्हें कितना भुगतान करने की आवश्यकता है। बाद में, वह (प्रदीप) आए और मुझे धन्यवाद दिया। मुझे नहीं पता कि उसने आत्महत्या क्यों की या नोट में मेरा नाम क्यों लिखा गया है।

सुसाइड नोट में नाम आने को लेकर विधायक लिंबावली ने कहा: “वह (प्रदीप) मेरे कार्यालय छोड़ने के बाद भी यह कहते हुए पार्टी के काम में सक्रिय थे कि वह एक व्यवसाय शुरू करेंगे और इसलिए मेरे संपर्क में थे। यहां तक कि वह अपनी पत्नी पर अफेयर का आरोप लगाने के लिए मेरे पास आया था और मैंने उसे यह कहकर लौटा दिया था कि वह अपने निजी मामलों को मेरे पास न लाए।

पुलिस के मुताबिक  प्रदीप शनिवार रात अपने परिवार और पत्नी के परिवार के साथ कागलीपुरा के पास एक रिसॉर्ट में आया था। रविवार की सुबह उसने उनसे कहा कि वह सिरा जाना चाहता है। “लेकिन प्रदीप अंबलिपुरा में अपने निवास पर लौट आया। उसने तीन सुसाइड नोट लिखे और एक पत्नी की अलमारी में रख दिया। वह रिसॉर्ट में लौट आया, नोट की एक और कॉपी अपने रिश्तेदार की कार के वाइपर ब्लेड से चिपका दी और तीसरी अपनी कार में रख ली।'

टॅग्स :बेंगलुरुBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं