लाइव न्यूज़ :

उप्र के गोरखपुर में व्यापारी की गोली मार कर हत्या

By भाषा | Updated: April 10, 2021 20:30 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र) 10 अप्रैल गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने शनिवार को बताया कि बस्ती जिले के रहने वाले वेदप्रकाश मोबाइल फोन का कारोबार करते थे और चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग वेदप्रकाश को बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया किया कि मामले के सिलसिले में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो