लाइव न्यूज़ :

कर्मचारी की पत्नी से अवैध रिश्ता बरकरार रखने का दबाव बनाने पर कारोबारी की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: October 4, 2021 17:09 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), चार अक्टूबर इंदौर में दो दिन पहले लापता 47 वर्षीय टायर कारोबारी की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में इस व्यक्ति के कर्मचारी और उसकी पत्नी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक, टायर कारोबारी अपने कर्मचारी की पत्नी पर अवैध रिश्ता बरकरार रखने का कथित रूप से दबाव बना रहा था और इससे परेशान दम्पति ने उसे साजिश के तहत जंगल में एक पर्यटन स्थल पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने संवाददाताओं को बताया कि लसूड़िया क्षेत्र में रहने वाले टायर कारोबारी अशोक कुमार वर्मा (47) शनिवार को लापता हो गए थे। उन्होंने बताया कि वर्मा का शव इंदौर से करीब 25 किलोमीटर दूर सिमरोल के जंगलों में पर्यटन स्थल पर सोमवार को मिला और गोली मारकर उनकी हत्या के आरोप में उनके एक कर्मचारी तथा उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

बागरी ने बताया, "आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि इस कर्मचारी की पत्नी से टायर कारोबारी के कुछ समय पहले तक अवैध संबंध थे। लेकिन कर्मचारी को यह बात पता चलने के बाद उसकी पत्नी ने कारोबारी से यह संबंध खत्म कर दिया था।"

उन्होंने बताया कि आरोपियों का कहना है कि टायर कारोबारी ने अपने कर्मचारी की पत्नी को 25 सितंबर को सिमरोल के जंगलों में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था और वह उसे लगातार परेशान करते हुए नाजायज रिश्ता बरकरार रखने का दबाव बना रहा था।

बागरी ने आरोपियों के बयानों के हवाले से बताया कि टायर कारोबारी से परेशान दम्पति उसे साजिश के तहत शनिवार को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिमरोल के जंगलों में ले गए जहां उनके कर्मचारी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की विस्तृत जांच के जरिये समूचे घटनाक्रम और आरोपी दम्पति के बयानों की तसदीक कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी