लाइव न्यूज़ :

नवाब मलिक के दामाद से जुड़े मादक पदार्थ मामले में एनसीबी की एसआईटी के समक्ष पेश हुए कारोबारी सजनानी

By भाषा | Updated: November 10, 2021 16:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 नवंबर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान से जुड़े कथित मादक पदार्थ मामले में कारोबारी करण सजनानी बुधवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के विशेष जांच दल (एसआईटी) के सामने पेश हुए।

एनसीबी ने मंगलवार को सजनानी को समन भेजा था और वह आज दोपहर करीब 12 बजे यहां एनसीबी दफ्तर पहुंचे। एजेंसी के उप महानिदेशक संजय सिंह की अध्यक्षता वाली एसआईटी ने मंगलवार को मामले में पुन: जांच की प्रक्रिया शुरू की थी।

ब्रिटिश नागरिक सजनानी को इस साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने कथित तौर पर उनके पास से आयातित गांजा बरामद किया था।

एनसीबी ने उपनगर बांद्रा में सजनानी के घर पर छापा मारा था और कथित रूप से करीब 200 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया था। एनसीबी के अनुसार सजनानी तंबाकू में गांजा मिलाकर इसे हर्बल उत्पाद के रूप में बेचता था।

इसी मामले में एनसीबी ने जनवरी में समीर खान को गिरफ्तार किया था। सितंबर में एक अदालत ने खान को जमानत दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos