लाइव न्यूज़ :

छापे में 150 करोड़ की नकदी बरामदगी से जुड़ा कारोबारी पीयूष जैन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 27, 2021 00:08 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 26 दिसंबर कानपुर जिले में छापे के दौरान 150 करोड़ रुपए की नकदी मिलने की घटना से सुर्खियों में आए कानपुर के व्यवसाई पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

कानपुर में जीएसटी के संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र कुमार ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि पीयूष जैन को कर चोरी के आरोप में कानपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पीयूष को आगे की कार्यवाही के लिए कानपुर से अहमदाबाद ले जाया जा सकता है।

एक अन्य अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि गत बृहस्पतिवार को पीयूष जैन के विभिन्न परिसरों में हाल में मारे गए छापे के दौरान सोने और चांदी समेत कुल 257 करोड रुपए की संपत्ति बरामद की गई थी।

उन्होंने बताया कि बरामद रकम कथित रूप से एक माल ट्रांसपोर्टर द्वारा नकली चालान और बिना ई-वे बिल के माल भेजने से जुड़ी है।

ज्ञातव्य है कि पिछले बृहस्पतिवार को कन्नौज में इत्र उद्योग समेत अन्‍य कारोबार से जुड़े कानपुर के कारोबारी के आवास और अन्‍य परिसरों में चल रही छापेमारी में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की बेहिसाब नकदी की बरामद की गई थी।

जीएसटी खुफिया और आयकर विभाग के एक सूत्र ने बताया कि कारोबारी के यहां से केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी), आयकर विभाग और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की खुफिया इकाई ने कथित तौर पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट