लाइव न्यूज़ :

मथुरा में व्यवसायी की हत्या

By भाषा | Updated: November 15, 2020 16:45 IST

Open in App

मथुरा, 15 नवम्बर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बीती रात दिवाली पूजन कर राया से वापस यहां लौट रहे व्यापारी की हत्या कर दी गयी और उनका शव गौसना गांव के समीप रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

महावन क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार तिवारी ने बताया, राया निवासी उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक अग्रवाल के बड़े भाई दिलीप गर्ग राया कस्बे के कटरा बाजार में जनरल स्टोर की दुकान करते हैं ।

तिवारी ने बताया कि बीती रात जब वे ग्यारह बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की । उन्होंने बताया कि उनका शव राया-मथुरा के बीच गौसना गांव के समीप रेलवे लाइन के निकट पड़ा मिला ।

उन्होंने बताया कि जब परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, उसी समय पुलिस को भी किसी ने रेलवे लाइन के निकट एक शव पाए जाने की सूचना दी थी । पुलिस ने बताया कि मरने वाले की पहचान दिलीप गर्ग के रूप में हुयी ।

तिवारी ने बताया कि गर्ग के गले मे लाल रंग का दुपटटा बंधा हुआ था और एटीएम कार्ड आदि बिखरे पड़े थे । पुलिस ने आशंका जतायी है कि दिलीप की हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है ।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

उन्होंने बताया कि दिवाली के मौके पर शनिवार को दिलीप दुकान में पूजन करने आए थे और इसके बाद दुकान बंद कर करीब नौ बजे मथुरा के लिए निकले थे । रात ग्यारह बजे तक दिलीप घर नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई और इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे