लाइव न्यूज़ :

व्यवसायी की कथित पिटाई से मौत, छह पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: September 28, 2021 18:26 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 28 सितंबर उत्तर प्रदेश के कानपुर के एक 36 वर्षीय रियल एस्टेट व्यवसायी की यहां रामगढ़ताल इलाके के एक होटल में चेकिंग के दौरान कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो गई । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है ।

गौरतलब है कि पीड़ित मनीष अपने दो दोस्तों के साथ होटल में ठहरा था और कानपुर से आई उसकी पत्नी ने पुलिस के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुये कहा कि पिटाई से सोमवार रात उसकी मौत हो गई ।

हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार किया है और कहा कि नशे की हालत में जमीन पर गिरने से उसके सिर में चोट आई थी।

पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार आधी रात की है जब रामगढ़ताल पुलिस इलाके की नियमित जांच कर रही थी और वे जांच करने थाने से थोड़ी दूरी पर एक होटल में भी गए थे ।

होटल में पुलिस ने पाया कि गोरखपुर के सीकरीगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार के चंदन सैनी के पहचान पत्र (आईडी) पर तीन लोग ठहरे हुए थे, जब पुलिस को शक हुआ तो वह उस कमरे में जांच करने गए जहां रियल एस्टेट कारोबारी मनीष अपने दो दोस्तों प्रदीप चौहान और गुरुग्राम के हरि चौहान के साथ ठहरा था ।

उन्होंने बताया कि पुलिस उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस बीच पीड़ित की पत्नी मीनाक्षी गुप्ता और उसके पिता नंद किशोर गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस पर मनीष की पिटाई का आरोप लगाया ।

मीनाक्षी ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और उन्हें निलंबित करने की भी अपील की है ।

मनीष के दो दोस्त पुलिस हिरासत में हैं और उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे रियल एस्टेट के कारोबारी हैं और वे अपने दोस्त चंदन के बुलावे पर कारोबारी काम से गोरखपुर आए थे ।

गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने रामगढ़ताल के थाना प्रभारी जेएन सिंह और फलमंडी थाना प्रभारी अक्षय मिश्रा समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर नगर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौंपी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos