लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में 7.26 करोड़ रुपए जीएसटी चोरी के आरोप में कारोबारी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:28 IST

Open in App

रायपुर, 13 जुलाई छत्तीसगढ़ में केंद्रीय वस्तु और सेवा कर (सीजीएसटी) और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने 7.26 करोड़ रुपए जीएसटी की चोरी के आरोप में एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।

सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 7.26 करोड़ रुपए वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की चोरी के आरोप में श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के पार्टनर सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि सीजीएसटी और केंद्रीय उत्पाद शुल्क के अधिकारियों ने श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के रायपुर स्थित कार्यालय और कारखाने में तलाशी ली। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने कई आपतिजनक दस्तावेज जब्त किए। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज ने कई फर्मों द्वारा जारी किए गए फर्जी चालानों के आधार पर 3.22 करोड़ रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट गलत तरीके से लिया था। यह भी जानकारी मिली है कि श्यामजी इंडस्ट्रीज ने बिना 4.04 करोड़ रुपए की जीएसटी चुकाए माल को चोरी-छिपे बेचने का काम किया है। इस तरह श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज ने 7.26 करोड़ रुपए जीएसटी की चोरी की है।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज ने विभिन्न नकली फर्मों के 17.88 करोड़ रुपए के फर्जी चालान पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया है। जानकारी मिली है कि श्री श्यामजी इंडस्ट्रीज के पार्टनर सुनील अग्रवाल ने विभिन्न फर्जी फर्मों के फर्जी चालानों पर जानबूझकर गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाया था।

उन्होंने बताया कि सुनील अग्रवाल ने जीएसटी चोरी के इरादे से चालान जारी किए बिना माल की निकासी की है। अधिकारियों ने बताया कि अग्रवाल को सीजीएसटी अधिनियम 2017 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया तथा उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने अग्रवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू