लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर में कारोबारी और उसके कर्मचारी की हत्या

By भाषा | Updated: April 1, 2021 21:26 IST

Open in App

गोरखपुर, एक अप्रैल उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान के मालिक और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि गगहा इलाके में बुधवार शाम शंभू शरण यादव (35) और उनका कर्मचारी संजय पांडे (42) अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी नकाबपोश दो बदमाश मोटरसाइकिल से आए और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

उन्होंने बताया कि इस वारदात में गंभीर रूप से घायल शंभू और संजय की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos