लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश के बीच पुन:स्थापित रेलवे लिंक पर रविवार से शुरू होंगी व्यावसायिक गतिविधियां

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:47 IST

Open in App

कोलकाता, 31 जुलाई भारत बांग्लादेश के बीच हल्दीबाड़ी-चिलाहाटी रेलवे लिंक पर रविवार से व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हो रही हैं और पहली मालगाड़ी आज पड़ोसी देश में पहुंचेगी।

यह रेलवे लाइन 1965 से ही बंद पड़ा था, जिसे पिछले साल दिसंबर में फिर से शुरू किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने 17 दिसंबर, 2020 को इसे पुन: बहाल हुए रेलवे लाइन का उद्घाटन किया।

उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘हल्दीबाड़ी और चिलाहाटी के बीच पहली मालगाड़ी रविवार को चलेगी।’’

उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के हल्दीबाड़ी से बजरी लेकर मालगाड़ी बांग्लादेश के निलफामाड़ी जिले के चिलाहाटी पहुंचेगी।

इस रेलवे लिंक के अलावा दोनों देशों के बीच और पांच रेलवे लिंक का संचालन होगा।

रेलवे के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हल्दीबाड़ी से अंतरराष्ट्रीय सीमा तक की दूरी 4.5 किलोमीटर है, जबकि चिलाहाटी से ‘जीरो प्वाइंट’ तक की दूरी करीब 7.5 किलोमीटर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?