लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में बस कर्मचारियों की हड़ताल: मंत्री परब ने शरद पवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: November 13, 2021 18:33 IST

Open in App

मुंबई, 13 नवंबर महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के कर्मचारियों की हड़ताल के सिलसिले में शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। हड़ताल का आज सातवां दिन है।

एमएसआरटीसी के कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम का राज्य सरकार में विलय करने की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इस प्रक्रिया से कर्मचारियों को बेहतर वेतन और रोजगार सुरक्षा मिलेगी।

राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संकेत दिया कि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अन्य सुविधाओं पर विचार किया जा सकता है लेकिन विलय का प्रस्ताव जटिल है क्योंकि अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के निगम भी इस तरह की मांग उठा सकते हैं।

गतिरोध को समाप्त करने के लिए राज्य अतिथिगृह सह्याद्रि में परब और मुख्य सचिव सीताराम कुंते तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं कुछ भाजपा नेताओं की बैठक चल रही है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को पवार से मुलाकात की थी और इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे