लाइव न्यूज़ :

बस हड़ताल: सीएम के चंद्रशेखर राव ने कर्मचारियों से पांच नवंबर तक काम पर लौटने की अपील की

By भाषा | Updated: November 3, 2019 04:54 IST

Open in App

हैदराबाद, दो नवंबर (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने विभिन्न मांगों पर पांच अक्टूबर से हड़ताल कर रहे टीआरएसटीसी कर्मचारियों को प्रदर्शन खत्म कर पांच नवंबर तक ड्यूटी पर लौटने की अपील की है । उन्होंने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल ने निजी संचालकों को 5100 से 10,400 रूट आवंटित करने का फैसला किया है ।

उन्होंने आगाह किया कि अगर हड़ताली कर्मचारी पांच नवंबर की मध्यरात्रि तक काम पर नहीं लौटे तो अन्य रूट भी उन्हें दे दिए जाएंगे । राव ने कहा कि जिन मार्गों पर नुकसान हो रहा है उन्हें ही निजी संचालकों के हवाले किया जाएगा। नये दिशा-निर्देश में तय प्रावधान के मुताबिक मार्ग आवंटित करने के राज्य सरकार के फैसले के बारे में केंद्र को अवगत कराया जाएगा ।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरटीसी कर्मचारियों से अपने परिवारों की भलाई के लिए इस मौके का लाभ उठाने की अपील करता हूं । हम उन्हें (हड़ताली कर्मचारियों को) एक और मौका देना चाहते हैं । ’’ कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अगर कर्मचारी बिना शर्त तीन दिन में यानि पांच नवंबर मध्यरात्रि तक ड्यूटी पर नहीं आते हैं तो अन्य मार्ग भी निजी संचालकों को दे दिए जाएंगे।’’

कर्मचारियों और उनके संगठन आरटीसी को सरकार के साथ मिलाने और विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मांगों को लेकर पांच अक्टूबर से तेलंगाना में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया