कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रहने से बस सेवाएं प्रभावित

By भाषा | Updated: April 18, 2021 19:19 IST2021-04-18T19:19:08+5:302021-04-18T19:19:08+5:30

Bus services affected as transport employees strike in Karnataka continues for 12th day | कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रहने से बस सेवाएं प्रभावित

कर्नाटक में परिवहन कर्मचारियों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रहने से बस सेवाएं प्रभावित

बेंगलुरु, 18 अप्रैल कर्नाटक में सरकारी परिवहन निगमों के कर्मचारियों की वेतन से संबंधित मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को 12वें दिन भी जारी रहने से राज्य में बस सेवाएं प्रभावित हुईं।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा कि 17,000 बसों में से केवल 7,100 ही शाम 4 बजे तक चल सकीं।

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने 3,225 बसें, बैंगलोर महानगर परिवहन निगम ने 1,387, उत्तर पूर्व कर्नाटक परिवहन निगम ने 1,200 और उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम ने शाम चार बजे तक 1288 बसों का संचालन किया।

कर्मचारी छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग कर रहे हैं। सरकार ने इससे इंकार करते हुए कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में यह संभव नहीं है।

हड़ताल शुरू होने के बाद से सरकार ने बसें चलाने की कोशिश की और इन बसों को आंदोलनकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ा और उन्होंने बसों को नुकसान पहुंचाया।

बागलकोट जिले में शुक्रवार को आंदोलन के बीच ड्यूटी पर आये उत्तर पश्चिम कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के एक बस चालक की पथराव की एक घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bus services affected as transport employees strike in Karnataka continues for 12th day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे