नवी मुंबई में बस में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित
By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:50 IST2021-05-23T16:50:57+5:302021-05-23T16:50:57+5:30

नवी मुंबई में बस में आग लगी, सभी यात्री सुरक्षित
ठाणे, 23 मई नवी मुंबई में वाशी पुल के पास रविवार को एक बस में आग लग गई, लेकिन उसमें सवार के किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में बस जलकर खाक हो गई। यह बस मुंबई के उत्तरी छोर में बोरीवली से राज्य के कोंकण क्षेत्र में बांदा जा रही थी।
अधिकारी, ‘‘स्थानीय अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक को धुआं उठने की महक आई और उसने डीजल का रिसाव देखा, जिसके बाद उसने यात्रियों को चौकन्ना किया, जो समय से बस से उतर गए। कुछ देर बाद बस में आग की लपटें उठ गईं।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।