लाइव न्यूज़ :

सहारनपुर में बस ने कार को टक्कर मारी, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2021 16:01 IST

Open in App

सहारनपुर, चार दिसंबर उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में एक बस ने कार को टक्कर मार दी जिससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून निवासी प्रवीण चौहान (45) अपनी बेटी शिल्पी की शादी के लिए खरीदारी करने अपने परिवार के सदस्यों के साथ कार से यहां आ रहे थे कि इसी दौरान मोहण्ड के निकट कार की एक बस से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि जिस बस से टक्कर हुई, वह आज देहरादून में प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लेकर जा रही थी।

शर्मा ने बताया कि हादसे में प्रवीण चौहान, उनकी पत्नी मंजू चौहान (42) और बेटी शिल्पी (22) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों पुत्र दीक्षान्त (20) और विष्णु (17) गम्भीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि बस में सवार कुछ लोग भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। प्रवीण देहरादून में जल निगम में अवर अभियंता (जेई) के पद पर कार्यरत थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन