लाइव न्यूज़ :

बस को ट्रक ने मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: July 9, 2021 12:22 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी,जिससे बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, वहीं लगभग 12 यात्री घायल हो गए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी बल्दीराय राजाराम चौधरी ने शुक्रवार को बताया कि सुलतानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृस्पतिवार की रात करीब दो बजे नेपाल से तेलंगाना जा रही एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी दी, जिससे बस के ऊपर लेटे महेंद्र भुषाल (15) और प्रेम (35) बस से नीचे गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा करीब 12 लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि बस में कामगार सवार थे जिन्हें एक ठेकेदार नेपाल से तेलंगाना काम के लिए ले जा रहा था।

घटना की जानकारी मिलने पर कूरेभार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं