लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में बस को बनाया गया चलता-फिरता टीकाकेंद्र

By भाषा | Updated: June 3, 2021 15:02 IST

Open in App

कोलकाता, तीन जून कोलकाता में एक बस को कोविड टीकाकरण केंद्र में तब्दील किया गया है जो सब्जी और मछली विक्रेताओं समेत प्राथमिकता समूह में आने वाले लोगों को टीका लगाने के लिए शहर के विभिन्न बाजारों में जाएगी।

राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता नगर निगम (केएमसी) ने पश्चिम बंगाल सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवहन विभागों के सहयोग से बृहस्पतिवार को ‘वैक्सीनेशन ऑन व्हील्स’ पहल शुरू की गई।

विभिन्न बाजारों में प्राथमिकता वाले समूहों को टीका लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा वातानुकूलित बस उपलब्ध करायी गई है।

हकीम ने पोस्ता बाजार में इस पहल की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘चूंकि ये लोग कई घंटों के लिए अपने काम को छोड़कर टीकाकरण केंद्र नहीं जा सकते इसलिए हमने इस सुविधा को उनके पास तक पहुंचाने का फैसला किया।’’

पोस्ता बाजार शहर में सब्जियों और किराने के सामान का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए इस्तेमाल की जाने वाली बसों की संख्या जल्द ही बढ़ायी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘कई बसें उपलब्ध हैं और इनका इस्तेमाल कर हम बाजारों में भी लोगों को टीका लगा सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल