लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में करीब 50 यात्रियों से भरी बस नहर में गिरी, कई लोगों के मरने की आशंका

By भाषा | Updated: February 16, 2021 11:03 IST

Open in App

सीधी (मप्र), 16 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे कई लोगों की मरने की आशंका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों से भरी यह बस मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे नहर में गिर गई और पूरी तरह से पानी में डूब गई। यह बस नहर के तट से दिखाई भी नहीं दे रही है। आशंका है कि यह नहर की तेज बहाव में बह गई है और बचाव दल इस बस को नहर के गहरे पानी में ढूंढने में लगे हुए हैं।

सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत ने इस हादसे की पुष्टि की है और कहा कि इस वक्त वह बचाव अभियान में लगे हुए हैं। इसलिए विस्तृत ब्यौरा बाद में दिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम से कम सात लोग नहर के पानी से तैरकर सुरक्षित बाहर आ गये हैं, जबकि बाकी यात्री लापता हैं।

विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया