लाइव न्यूज़ :

बस अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी, तीन की मौत

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:33 IST

Open in App

बक्सर, 16 दिसंबर बिहार के बक्सर जिला के कोरानसराय थाना अंतर्गत कोपवा गांव के समीप एक बस के अनियंत्रित होकर बृहस्पतिवार को सड़क किनारे खड्ड में गिर जाने से तीन यात्रियों की घटनास्थल पर मौत हो गई तथा दर्जनों लोग घायल हो गए।

कोरानसराय थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि डुमरांव-विक्रमगंज पथ पर हुए इस हादसे के बाद जेसीबी मशीन के जरिए बस को खड्ड से निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है। बस में सवार लोग एक व्यक्ति का अंतिम संस्कार कर चरित्रवन से वापस अपने गांव गढ़नी जगदीशपुर लौट रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के क्रम में यह हादसा हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह