मप्र के छिंदवाड़ा जिले में बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत 27 अन्य घायल

By भाषा | Updated: March 12, 2021 17:17 IST2021-03-12T17:17:14+5:302021-03-12T17:17:14+5:30

Bus fell into a ditch in Chhindwara district of MP, two passengers died and 27 others injured | मप्र के छिंदवाड़ा जिले में बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत 27 अन्य घायल

मप्र के छिंदवाड़ा जिले में बस खाई में गिरी, दो यात्रियों की मौत 27 अन्य घायल

छिंदवाड़ा, (मप्र) 12 मार्च मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर मैनीखापा गांव के पास बृहस्पतिवार की रात एक निजी यात्री बस के खाई में गिरने की घटना में कम से कम दो यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 27 अन्य घायल हो गये।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक अग्रवाल ने बताया कि इंदौर से बैतूल जा रही निजी यात्री बस मैनीखापा गांव के पास पलटकर खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं - भोपाल निवासी नंदनी फैजल खान (22) और बालाघाट निवासी रुपाली असराठे (36) - की मौत हो गयी जबकि 27 अन्य यात्री घायल हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक यात्री को नागपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है बाकी घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि मरने वाले के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की गई है साथ ही घायलों का बेहतर एवं समुचित इलाज करने के लिए डॉक्टरो को आदेश दिए गए हैं।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, छिंदवाड़ा के सांसद नकुलनाथ एवं छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने घटना पर शोक जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bus fell into a ditch in Chhindwara district of MP, two passengers died and 27 others injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे