लाइव न्यूज़ :

मेघालय में बस नदी में गिरी, पांच की मौत

By भाषा | Updated: September 30, 2021 15:58 IST

Open in App

शिलांग, 30 सितंबर मेघालय के पूर्वी गारो पवर्तीय जिले में बीती रात एक बस के नदी में गिरने से कम से कम पांच व्यक्तियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि तुरा से शिलांग जा रही मेघालय परिवहन निगम की बस करीब आधी रात को नोंगचर्म में रिंगड़ी नदी में गिर गयी।

पुलिस के अनुसार बस में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। इस घटना की वजह अबतक सामने नहीं आ पायी।

उसने बताया कि अग्निशमन सेवा और आपात सेवाओं के कर्मियों के साथ बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है।

जिला पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘ पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को रोंगजेंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है। बचाव प्रयास जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू