लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में बस गड्ढे में गिरी, 12 जवान घायल

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:34 IST

Open in App

कोरबा, दो अक्टूबर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक बस के एक गड्ढे में गिरने से बस में सवार 12 पुलिस जवान घायल हो गए हैं। घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के मैनपाट और आमगांव के मध्य बस के गड्ढे में गिरने से मैनपाट पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के 12 जवान घायल हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में से चार जवानों की हालत नाजुक है। उन्होंने बताया कि ये जवान मुंगेली जिले में रविवार को होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मैनपाट से 38 जवान एक बस में सवार होकर मुंगेली जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे और इसी दौरान यह घटना हुयी ।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ जवानों को मामूली चोट आई है और वहीं गंभीर रूप से घायल चार जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर