मुंबई में सड़क हादसे में घायल हुए बस चालक की अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 15:51 IST2021-10-29T15:51:13+5:302021-10-29T15:51:13+5:30

Bus driver injured in road accident in Mumbai dies in hospital | मुंबई में सड़क हादसे में घायल हुए बस चालक की अस्पताल में मौत

मुंबई में सड़क हादसे में घायल हुए बस चालक की अस्पताल में मौत

मुंबई, 29 अक्टूबर डंपर के साथ हुई बस की टक्कर में घायल हो गये बस चालक की शुक्रवार को यहां अस्पताल में मौत हो गई।

एक नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मध्य मुंबई में दादर के खोदादाद इलाके में ‘‘बृहनमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट’’ (बेस्ट) की बस एक डंपर से टकरा गयी जिससे बस चालक राजेंद्र काले सहित आठ लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि नगर निकाय द्वारा संचालित सियोन अस्पताल में आज सुबह घायल बस चालक राजेंद्र काले की मौत हो गयी जबकि बस के कंडक्टर समेत तीन की हालत नाजुक है ।

अधिकारी ने बताया कि तीन अन्य घायल यात्रियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bus driver injured in road accident in Mumbai dies in hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे