लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में 100 मीटर तक बाइक चालक को घसीटने के लिए बस चालक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:30 IST

Open in App

ठाणे, 19 जनवरी महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 21 वर्षीय एक बस चालक को खाद्य सामग्री पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को कथित रूप से घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो उस दौरान वाहन की एक खिड़की को पकड़े हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात को हुई जब एक स्कूल की एक छोटी बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया, तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।इस दौरान पीडित ने बस की खिड़की को पकड़ रखा था।

उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

कासरवडावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र फड ने कहा कि बस चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह