लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बस ट्रक से टकराई, दो लोगों की मौत, 14 घायल

By भाषा | Updated: December 22, 2020 21:06 IST

Open in App

गोरखपुर, 22 दिसंबर कुशीनगर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गये।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बिहार के बेगूसराय से 80 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही बस कसया पुलिस थाने के प्रेमविला गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी। उसी समय एक दूसरे ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर समेत दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 अन्य घायल हो गये। हताहत हुए सभी लोग बस में सवार थे।

मृतकों में से बस यात्री की पहचान बेगूसराय के उपेंद्र दास (40) और बस ड्राइवर की पहचान अमरोहा निवासी वेद प्रकाश (36) के रूप में हुई है। घायलों को कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है