लाइव न्यूज़ :

बारातियों को ले जा रही बस पलटी, दो लोगों की मौत, 36 घायल

By भाषा | Updated: February 27, 2021 12:48 IST

Open in App

देवास (मप्र),27 फरवरी मध्यप्रदेश में देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बारातियों को ले जा रही एक बस के शुक्रवार-शनिवार रात बरोठा थाना इलाके में पास पलट जाने से दो लागों की मौत हो गई और 36 लोग घायल हो गए।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल ने शनिवार को बताया कि जिले के चापड़ा से दो बसों में बाराती विवाह के बाद लौट रहे थे, एक बस में महिलाएं सवार थीं और दूसरी बस में पुरुष सवार थे। रात करीब एक बजे पुरुषों को ले जारी रही बस सिरोल्या गांव के पास एक मोड़ पर अनियत्रित होकर खेत में पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को देवास के जिला अस्पताल पहुंचाया जिनमें से अधिकतर को प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रुप से घायल छह लोगों को इन्दौर रेफर किया गया है।

एसपी ने बताया कि गंभीर रुप से घायल नारायण सिंह (65) की अस्पताल ले जाते समय जबकि एक अन्य घायल राकेश मालवीय की इन्दौर के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गए हैं।

उन्होंने बताया कि बरोठा थाने में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?