लाइव न्यूज़ :

बस हादसा : मध्यप्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित की, गृह-प्रवेश कार्यक्रम भी रद्द

By भाषा | Updated: February 16, 2021 12:45 IST

Open in App

भोपाल, 16 फरवरी मध्यप्रदेश के सीधी में मंगलवार सुबह बस दुर्घटना के बाद प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य में निर्मित एक लाख नए आवासों के लाभार्थियों के लिए गृह-प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस गृह-प्रवेश कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए नए आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण करना था।

घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी स्थगित कर दी है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है।

चौहान ने कहा, ‘‘मेरे भाइयों-बहनों, आज हम उत्साह से एक लाख घरों में गृह प्रवेश का यह कार्यक्रम संपन्न करने वाले थे, लेकिन सीधी में यात्रियों से भरी बस नहर में गिरने की दुखद सूचना मिली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहत और बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। हम सबको सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रहे हैं। आप भी सबके सकुशल होने की प्रार्थना कीजिए।’’

चौहान ने कहा, ‘‘हम आज के इस गृह-प्रवेश कार्यक्रम को स्थगित करते हैं। इसे किसी और दिन करेंगे।’’

यह कार्यक्रम भोपाल स्थित मिन्टो हॉल में मंगलवार सुबह 11 बजे शुरू होना था और शाह को गृह-प्रवेशम कार्यक्रम में लाभार्थियों के लिए नवीन आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण करना था। इसके अलावा, इस मौके पर शाह और मुख्यमंत्री चौहान आवास के लाभार्थियों से संवाद भी करने वाले थे।

चौहान ने कहा कि इस बस हादसे के कारण मंगलवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।

इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘सीधी में सतना जा रही बस के नहर में गिरने से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और लापता लोगों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सीधी के जिलाधिकारी से दुर्घटना के मामले में बात कर बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिये हैं।’’

चौहान ने कहा, ‘‘नहर के जलस्तर को कम करने के लिए बाणसागर की ओर से आने वाले पानी को भी रोक दिया गया है। मौके पर मध्यप्रदेश राज्य राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और प्रशासन की टीम मौजूद है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं।’’

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के पटना गांव के पास लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई, जिससे कई लोगों की मरने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे