लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के रीवा में बस हादसा : नौ लोगों की मौत, 23 घायल

By भाषा | Updated: December 6, 2019 05:57 IST

रीवा संभाग के कमिश्नर अशोक भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के रीवा में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच एक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गये।

मध्यप्रदेश के रीवा में बृहस्पतिवार सुबह कोहरे के बीच एक बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस में सवार नौ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गये। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुर्घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों को हर तरह की मदद देने की निर्देश दिये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आबिद खान ने पीटीआई- भाषा को बताया कि यह हादसा रीवा से लगभग 25 किलोमीटर दूर गूढ़ रोड पर सुबह साढ़े छह बजे हुआ जब कोहरे के कारण बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच पुरुष, तीन महिलाएं और छह माह का एक बच्चा शामिल है। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायलों को रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रीवा पुलिस रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) चंचल शेखर ने बताया कि कोहरे के कारण दृश्यता घटने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा निजी ट्रेवल्स की बस जबलपुर से सीधी जा रही थी। उन्होंने कहा कि घायलों के अनुसार बस चालक तेज रफ्तार से बस चला रहा था। घटना के बाद से वह फरार है।

आईजी ने बताया कि बस चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। रीवा संभाग के कमिश्नर अशोक भार्गव ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। गंभीर रूप से घायल लोगों को पचास-पचास हजार रुपये एवं मामूली रूप से घायल लोगों को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये की सहायता दी जाएगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया