लाइव न्यूज़ :

Bus accident in Rajouri: राजौरी में बस खाई में गिरने से 6 की मौत, 25 घायल, जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर दूसरी घटना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 15, 2022 16:22 IST

Bus accident in Rajouri: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक बस के सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर जाने के कारण 6 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमंजाकोट इलाके के डेरी रैलियोट में सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई। सुरक्षा बलों और स्थानीय निवासियों ने लोगों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया है।घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हादसा हो गया है। एलओसी से सटे जुड़वा जिलों राजौरी और पुंछ में दूसरे सड़क हादसे में 6 और यात्रियों की मौत हो गई। कल 12 जानें एक बस के खाई में गिरने से चली गई थीं। आज राजौरी में एक बस खाई में जा गिरी है। इसमें 6 के मारे जाने और 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। बचाव अभियान चलाया गया। घटनास्थल से अब तक पांच शवों को बरामद कर लिए गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से पुंछ जा रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना जिला राजौरी के मंजाकोट इलाके में पेश आई।

यहां यात्रियों से भरी बस खाई में लुढ़क जाने से उसमें बैठे करीब 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य जारी रखा हुआ है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दो दिनों में हुए इन दो सड़क हादसों में अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है।

घायलों को मंजाकोट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन्हें गंभीर चोटें आई थी, उन्हें मंजाकोट अस्पताल में प्राथमिक उपचार प्रदान करने के बाद राजौरी जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा कि मैं राजौरी में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायल जल्द से जल्द स्वस्थ हों यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं