लाइव न्यूज़ :

रायपुर: महिला और बच्चे का जला हुआ शव बरामद

By भाषा | Updated: December 3, 2019 06:11 IST

शवों का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बालक महिला का बेटा हो सकता है तथा उनकी हत्या की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने महिला और एक बच्चे का जला हुआ शव बरामद किया है।शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में पुलिस ने महिला और एक बच्चे का जला हुआ शव बरामद किया है। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत नकटी गांव में पुलिस ने एक महिला और एक बालक का शव बरामद किया है।

शवों का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पुलिस ने आशंका जताई है कि बालक महिला का बेटा हो सकता है तथा उनकी हत्या की गई है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आज नकटी गांव में महिला और बालक का शव मिलने की जानकारी मिली तब पुलिस दल को रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों को बरामद कर लिया तथा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर खून के दाग मिले हैं तथा महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। ऐसी आशंका है कि महिला और बालक की हत्या के बाद शवों को जलाने की कोशिश की गई है। वहीं, महिला के शरीर पर चोट के निशान से अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला और हत्यारे के बीच संघर्ष हुआ होगा।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक महिला के साथ बलात्कार होने की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों से महिला और बालक के गुमशुदा होने के संबंध में जानकारी ली जा रही है । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में विभिन्न धाराएं लगाई जाएंगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाषा संजीव नेत्रपाल नेत्रपाल

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?