लाइव न्यूज़ :

आईआईटी-मद्रास से परियोजना कर्मी का झुलसा हुआ शव मिला, आत्महत्या का संदेह

By भाषा | Updated: July 2, 2021 19:40 IST

Open in App

चेन्नई, दो जुलाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास के एक परियोजना कर्मी का शव बृहस्पतिवार रात परिसर से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, मामला अवसाद की वजह से आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम निवासी उन्नी कृष्णन (22) के रूप में हुई है और संदेह है कि उसने ‘अवसाद की वजह’ से आत्महत्या का कदम उठाया।

इस संबंध में पुलिस ने संस्थान की सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। वहीं, कृष्णन ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि कृष्णन के ऐसा करने के पीछे की वजह संभवत: उसका अवसाद ग्रस्त होना था। उसने सुसाइड नोट में किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ कि वह वेलाचरी स्थित अपने किराए के आवास से बृहस्पतिवार शाम आईआईटी-मद्रास के लिए निकला था।

इस संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल को देखते हुए यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शव बृहस्पतिवार की रात संस्थान के हॉकी स्टेडियम से मिला जिसके बारे में कुछ खिलाड़ियों ने सूचना दी थी।

इस बीच, आईआईटी प्रबंधन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संस्थान जांच में पूरा सहयोग कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र