लाइव न्यूज़ :

‘बुरेवी’ तूफान: प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु, केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की, पूरी मदद का भरोसा दिलाया

By भाषा | Updated: December 2, 2020 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो दिसंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु और केरल के मुख्यमंत्रियों से बात की तथा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ के कारण इन राज्यों के कई हिस्सों में बन रहे हालात पर चर्चा की।

मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को केंद्र की तरफ से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ हमने राज्य के कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रही परिस्थिति पर चर्चा की। केंद्र सरकार तमिलनाडु को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। मैं प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।’’

केरल के मुख्यमंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान बुरेवी के कारण बन रहे हालात पर विजयन के साथ उनकी चर्चा हुई है और केंद्र सरकार केरल को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं केरल के प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा की कामना करता हूं।’’

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बुलेटिन में कहा है कि कि श्रीलंका के त्रिंकोमाली पहुंचने के बाद बुरेवी के मन्नार की खाड़ी और तमिलनाडु में कन्याकुमारी के आसपास कोमोरिन इलाके की ओर आने की आशंका है।

विभाग ने बताया कि उसके बाद वह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और चार दिसंबर की सुबह कन्याकुमारी और पम्बन के बीच दक्षिण तमिलनाडु तट को पार करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल