लाइव न्यूज़ :

बुराडी के विधायक ने की पुलिस से मुलाकात, किसानों को परेशानियां न होने देने का आग्रह किया

By भाषा | Updated: November 27, 2020 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 नवंबर बुराड़ी से आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से मुलाकात कर अपने निर्वाचन क्षेत्र स्थित निरंकारी मैदान में केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को कोई परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

'दिल्ली चलो' मार्च के तहत बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे पंजाब से आए किसानों ने दिल्ली-हरियाणा सिंघू बॉर्डर पर पुलिस पर पथराव किया और अवरोधकों को भी तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली में प्रवेश की अनुमति दे दी।

पुलिस ने कहा है कि किसानों के प्रवेश करने और बुराड़ी के मैदान में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति दे दी गई है।

झा ने कहा कि उन्होंने किसान प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस बात की पूरी कोशिश करेंगे कि प्रदर्शन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह