Burari Election Results 2025: बुराड़ी में संजीव झा की जीत पक्की! 4092 वोटों से बढ़ रहे आगे, JDU और कांग्रेस पीछे
By अंजली चौहान | Updated: February 8, 2025 11:13 IST2025-02-08T11:10:50+5:302025-02-08T11:13:48+5:30
Burari Election Results 2025 Live: इस साल नरेला सीट से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के मंगेश त्यागी के खिलाफ संजीव झा को मैदान में उतारा है.

Burari Election Results 2025: बुराड़ी में संजीव झा की जीत पक्की! 4092 वोटों से बढ़ रहे आगे, JDU और कांग्रेस पीछे
Burari Election Results 2025 Live: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक बुराड़ी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। सुबह से की जा रही गिनती में बुराड़ी में अभी तक आप के संजीव झा आगे नजर आ रहे हैं जिनके पीछे जेडीयू और कांग्रेस के नेता है। मौजूदा विधायक संजीव झा करीब 4092 वोटों से आगे हैं और ऐसा लगता है शाम तक यह आंकड़ा बदलेगा।
बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र उत्तरी दिल्ली के अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रमुख है और यह उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। इसे 2008 के परिसीमन प्रक्रिया के बाद बनाया गया था। 2025 के चुनाव में, भाजपा ने AAP नेता संजीव झा और कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी के खिलाफ शैलेंद्र कुमार-जेडीयू को नामित किया।
पिछले चुनावों पर नजर डाले तो 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजीव झा ने लगभग 1,39,598 वोटों के साथ जीत हासिल की, उन्होंने जेडी(यू) के शैलेंद्र कुमार को 88,158 वोटों के अंतर से हराया।
बुराड़ी उत्तरी दिल्ली में एक जनगणना शहर भी है, जिसे तीन वार्डों में विभाजित किया गया है, जहाँ हर पाँच साल में चुनाव होते हैं। यह निर्वाचन क्षेत्र अपनी विविध जनसंख्या तथा 2025 के चुनाव में सक्रिय चुनावी भागीदारी के साथ दिल्ली के एक महत्वपूर्ण हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है।
