लाइव न्यूज़ :

सूरत नगर निगम चुनाव में अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित आप की नजरें 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव पर

By भाषा | Updated: February 26, 2021 16:28 IST

Open in App

सूरत (गुजरात), 26 फरवरी हाल ही में हुए सूरत विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नजरें अब 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव पर है।

शुक्रवार को यहां पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि शहर में आप के 27 नव निर्वाचित पार्षदों के कामकाज के आधार पर पार्टी राज्य के अगले विधानसभा चुनाव (2022) में लोगों से वोट मांगेगी।

गुजरात में नगर निकाय चुनाव तहत रविवार को सूरत सहित छह नगर निगमों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव परिणाम मंगलवार को घोषित किये गये थे।

भाजपा 93 सीटों पर जीत हासिल कर सूरत नगर निगम में सत्ता पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रही। वहीं, आप ने शेष 27 सीटों पर जीत दर्ज की। हालांकि, कांग्रेस वहां (सूरत नगर निगम में) एक भी सीट नहीं जीत सकी।

केजरीवाल ने यहां पार्टी के पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘गुजरात की जनता आपको बहुत ही उम्मीद भरी नजरों के साथ देख रही है। हमारी पहली कोशिश में, आप ने दिल्ली में 28 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी और फिर सत्ता में आई थी। लोगें ने हम पर भरोसा किया क्योंकि वे जानते थे कि हम सच्चे देशभक्त हैं क्योंकि हम अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रहे थे। ’’

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘49 दिनों के अपने शासन में हमने जन हितैषी कार्य किये, जिसके परिणामस्वरूप दिल्ली के लोगों ने दूसरे चुनाव में हमे 67 सीटें दी। अब, गुजरात के छह करोड़ लोग आप के 27 पार्षदों के कामकाज की निगरानी करेंगे। यदि ये अच्छा काम करेंगे, तो मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि 2022 में एक बड़ी क्रांति आएगी। ’’

केजरीवाल ने आप के पार्षदों को प्रलोभन देकर खरीद फरोख्त करने की कोशिश किये जाने की आशंका जताते हुए उनसे कहा, ‘‘यदि भाजपा से कोई आपसे फोन पर संपर्क करता है और दलबदल करने की पेशकश करता है तो आप पार्टी के नेताओं को सूचित करें। ’’

केजरीवाल ने आप के नवनिर्वाचित पार्षदों को अपना फोन नंबर भी वार्ड के नागरिकों के साथ साझा करने को कहा, ताकि वे लोग आसानी से उनसे संपर्क कर सकें।

केजरीवाल का, शुक्रवार को शहर में एक रोड शो करने का भी कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल