लाइव न्यूज़ :

'बंटी और बबली 2' विशुद्ध रूप से एक पारिवारिक फिल्म है : रानी मुखर्जी

By भाषा | Updated: November 15, 2021 13:29 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर अभिनेत्री रानी मुखर्जी का मानना है कि उनकी आगामी फिल्म 'बंटी और बबली 2' विशुद्ध रूप से एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है और इस प्रकार की फिल्मों को पिछले कुछ वर्षों के दौरान हिंदी फिल्म उद्योग ने नजरअंदाज कर दिया था।

यह फिल्म 2005 में शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'बंटी और बबली' का सीक्वल है, जिसमें रानी मुखर्जी और अभिनेता अभिषेक बच्चन को ठगी करने वाले एक जोड़े के रूप में दिखाया गया था।

'बंटी और बबली 2' में अभिषेक की जगह रानी के साथ अभिनेता सैफ अली खान नजर आएंगे।

मुखर्जी का कहना है कि यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले बनी यह फिल्म आम लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गयी विशुद्ध रूप से एक शानदार कॉमेडी फिल्म है।

दिग्गज अभिनेत्री मुखर्जी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज के दौर में हम बहुत ही कम पारिवारिक मनोरंजक फिल्में बनाते हैं और 'बंटी और बबली 2' विशुद्ध रूप से एक ऐसी पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है, जिसे हम अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं। यह एक ऐसी फिल्म है जिसकी कमी पिछले कुछ समय से सभी ने महसूस की है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह दुनियाभर के दर्शकों का मनोरंजन करेगी।’’

रानी मुखर्जी(43) ने कहा कि 'बंटी और बबली 2' की ताकत इसका हास्य और सार्वभौमिक आकर्षण है, जो आज की फिल्मों में बेहद दुर्लभ है।

फिल्म में रानी और सैफ के विपरीत नये जमाने के एक और ठगी जोड़े को दिखाया गया है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी ठगी करते हुए नजर आएंगे।

'बंटी और बबली 2' का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। यह फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए