लाइव न्यूज़ :

दो साल बाद सोमवार से बूंदी उत्सव शुरू होगा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 19:19 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 21 नवंबर कोविड-19 महामारी के कारण दो साल के अंतराल के बाद दो दिवसीय बूंदी उत्सव सोमवार को प्रसिद्ध तारागढ़ द्वार पर भगवान गणेश की पूजा के साथ शुरू होगा।

राज्य पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त तौर पर इसका आयोजन विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। बूंदी उत्सव में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होंगे। हालांकि, महामारी के कारण लागू यात्रा प्रतिबंधों की वजह से इस साल कार्यक्रम में बेहद कम संख्या में विदेशी पर्यटक होंगे।

सहायक पर्यटन अधिकारी प्रेमशंकर सैनी ने रविवार को कहा कि ये उत्सव गतिविधियां पहले जहां उपमंडल मुख्यालय में आयोजित होती थीं, वहीं कोविड-19 नियमों के पालन को ध्यान में रखते हुए इसे अब जिला मुख्यालय तक सीमित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश की पूजा के बाद शहर के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर कलाकारों के कई समूह प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि दो दिन के इस उत्सव में पर्यटकों को शहर के लोकप्रिय स्थलों पर नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन सुख महल में पेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

सुख महल को रुडयार्ड किपलिंग पैलेस भी कहा जाता है क्योंकि अंग्रेज कवि व लेखक कभी यहां एक महीने से ज्यादा रुके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है