लाइव न्यूज़ :

बुंदेलखंड़ : महिला हिंसा रोंकने के लिए गुलाबी गैंग ने गठित किया 'झपट्टामार' दल

By भाषा | Updated: February 21, 2021 18:24 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 21 फरवरी तीन धड़ों में बंट चुका बुंदेलखंड़ का महिला संगठन 'गुलाबी गैंग' एक बार फिर सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है। सुमन सिंह चौहान की अगुआई वाले धड़े ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए महोबा जिले में 60 महिलाओं का एक 'झपट्टामार' दल गठित किया है, जो घरेलू या बाहरी हिंसा करने वालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले करेगा।

गुलाबी महिला उत्थान समिति (पंजीकृत) की मुखिया सुमन सिंह चौहान ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि उनकी अगुआई वाले गुलाबी गैंग ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही घरेलू या बाहरी हिंसा रोकने के लिए एक 60 सदस्यीय 'झपट्टामार' दल गठित किया है।

उन्होंने कहा कि यह झपट्टामार दल स्कूल, कॉलेजों, मंदिर, हाट-बाजार या घर-आंगन में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकेगा और हिंसा करने वालों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर कानूनी कार्रवाई करवाएगा।

बकौल सुमन चौहान, "60 महिलाओं के ग्रुप में से 20 महिलाएं (10-10) दो तहसीलों चरखारी व कुलपहाड़ में तैनात की गई हैं और 20 महिलाओं का जत्था जिला मुख्यालय में रहेगा, जबकि 20 महिलाओं को ग्रामीण क्षेत्र तैनात किया गया है।"

गौरतलब है कि एक दशक पूर्व बुंदेलखंड़ का महिला संगठन 'गुलाबी गैंग' देश-विदेश में अपनी आक्रामक कार्य शैली के लिए चर्चित रहा। इस संगठन से प्रभावित होकर फ़िल्म निर्माता अभिनव सिन्हा ने 'गुलाब गैंग' नामक फ़िल्म बनाई थी। लेकिन, यह संगठन फिलहाल तीन धड़ों संपत पाल (बांदा), सुमन सिंह चौहान (महोबा) और कानपुर की आशा निगम में बंटकर निष्क्रिय हो गया। अब एक बार फिर यह सक्रिय होने की कोशिश कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग