लाइव न्यूज़ :

बुंदेलखंड के किसानों ने पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग जाम किया

By भाषा | Updated: December 4, 2020 22:00 IST

Open in App

बांदा (उप्र), चार दिसंबर नए कृषि क़ानूनों के विरोध में चल रहे राष्ट्रीय किसान आंदोलन में शामिल बुंदेलखंड के किसानों ने शुक्रवार शाम आठ बजे पलवल में दिल्ली-आगरा राजमार्ग की एक लेन को 'स्थायी तौर' पर जाम कर दिया।

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने पलवल से 'पीटीआई-भाषा' को फोन पर बताया, "केंद्र सरकार द्वारा बनाये गए तीन नए कृषि क़ानूनों के विरोध में राष्ट्रीय किसान आंदोलन में हिस्सा लेते हुए बुंदेलखंड के करीब पांच सौ किसानों ने यहां पलवल में शाम आठ बजे दिल्ली-आगरा राजमार्ग की एक लेन को 'स्थायी तौर' जाम कर दिया है। शनिवार को दूसरी लेन भी जाम कर दी जाएगी।"

उन्होंने बताया कि उनके साथ मध्यप्रदेश के होशंगाबाद और ग्वालियर जिले से आये करीब 300 किसान भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा