लाइव न्यूज़ :

RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई में निकली है बंपर नौकरियां, 950 पदों की भर्ती पर मिलेगी अच्छी सैलरी, आज ही यहां से करें अप्लाई

By आजाद खान | Updated: February 20, 2022 11:23 IST

RBI Assistant Recruitment 2022: इस पद की भर्ती के लिए आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को केवल 50 रुपए ही फीस के तौर पर देना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन इसी महीने से शुरू हो गया है।इसके तहत कुल 950 पदों की भर्ती निकाली गई है। इससे जुड़ी तमाम जानकारियां पाने के लिए आप opportunities.rbi.org.in पर भी जा सकते है।

RBI Assistant Recruitment 2022: आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसके लिए आरबीआई द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आरबीआई ने हाल ही में संक्षिप्त विज्ञापन (सं.2ए/2021-22) जारी करते हुए इस भर्ती के बारे में बताया है। आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 (RBI Assistant Recruitment 2022) के लिए कुल 950 पदों की भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती से जुड़े तमाम जानकारियों के लिए आप आरबीआई की आधिकारिक भर्ती पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जा सकते है और वहां पर अपने सवालों का जवाब भी पा सकते हैं। 

RBI Assistant Recruitment 2022: अप्लाई करने से पहले इन जरूरी तारिखों का रखें ध्यान

आवेदन करने की आरंभ तिथि: 17 फरवरी, 2022आवेदन करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च, 2022परीक्षा शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन): 17 फरवरी, 2022परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 8 मार्च, 2022आवेदन प्रिंट करने की लास्ट डेट: 23 मार्च, 2022प्रारंभिक परीक्षा तिथि (अस्थायी): 26, 27 मार्च, 2022मुख्य परीक्षा (अस्थायी): मई, 2022

RBI Assistant Recruitment 2022: इसमें अप्लाई करने के लिए आयु सीमा क्या है

आरबीआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इसमें अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 फरवरी 2022 को 20 से 28 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी गई है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग को 3 साल और अनुसूचित जाति और जनजाति को 5 साल की छूट देने की बात भी सामने आई है।

RBI Assistant Recruitment 2022: कितने क्लास के पढ़े लिखे लोग इसे कर पाएंगे अप्लाई

इसमें अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएट होना जरूरी है। 

RBI Assistant Recruitment 2022: ऐसे होगी इसकी चयन प्रक्रिया

नोटिफिकेशन के मुताबिक, इन पदों के चयन के लिए पहले प्रीलिम्स और फिर मेंस परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद अंत में उम्मीदवारों को एलपीटी परीक्षा देना होगा। आपको बता दें कि इसके लिए पहले फेज की परीक्षा 26-27 मार्च 2022 को ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। 

RBI Assistant Recruitment 2022: आवेदन के लिए कितना लगेगा फीस

आरबीआई असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2022 के लिए आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों को 50 रुपए फीस के तौर पर देने होंगे। वहीं सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग पुरुष और ईडबल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450 रुपए की फीस तय की गई है। इसका भुगतान आपको केवल डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से ही करना होगा। 

RBI Assistant Recruitment 2022: जानें अप्लाई करने का सही तरीका

इस पोस्ट में अप्लाई करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

1.  इसके लिए सबसे पहले आपको आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाना होगा।

2. फिर होमपेज पर करियर या वैकेंसी सेक्शन दिखाए देगा, उसको क्लिक करें। वहां मौजूद भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अब आपको New Registration पर क्लिक करना होगा।

4. फिर आपसे कुछ जानकारियां पूछी जाएगी, पूछे गए सभी विवरण देकर आवेदन पत्र भरना शुरू करें।

5. इसके बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर शुल्क के भुगतान करने को कहा जाएगा। 

6. अंत में आप फॉर्म को सबमिट कर दें और आगे इसे इस्तेमाल करने के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)नौकरीऑनलाइनexam
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया