लाइव न्यूज़ :

बैल बूचड़खाना ले जा रहे व्यक्ति की लोगों ने पिटाई की : पुलिस

By भाषा | Updated: December 7, 2020 23:49 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान के अलवर जिले में एक बैल को कथित तौर पर बूचड़खाने ले जा रहे एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई की।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भिवाड़ी में शनिवार को तीन लोग बैल लेकर जा रहे थे। जब ग्रामीणों ने उन्हें पकडने की कोशिश की तो दो लोग भाग गए जबकि एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।

थानाधिकारी दारा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने पकड़े गये व्यक्ति को बिजली के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो गया। आरोपी अंसार को गौवंध पशु अधिनियम के तहत शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में उसकी पिटाई करते दिखाई दे रहे चार व्यक्तियों को भी रविवार को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर