लाइव न्यूज़ :

पंचायत चुनाव के दौरान मथुरा के बरसाना में चली गोलियां, आठ घायल

By भाषा | Updated: April 29, 2021 14:29 IST

Open in App

मथुरा, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान बरसाना के एक मतदान केंद्र पर दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प में करीब आठ लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों के करीब छह लोगों को हिरासत में लिया है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी देहात श्रीश चंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना मतदान केंद्र के बाहर हुई इसलिए मतदान की प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।

उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच मतदाता कुछ समय के लिए सहम गए थे, लेकिन पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना बरसाना थाना क्षेत्र में राकोली ग्राम पंचायत के नेहरा गांव की है, जहां चुनाव में खड़े सियाराम व मलखान के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर गोली चलाने लगे।’’

एसपी देहात ने मामले में पुलिस की गोली चलने से विवाद भड़कने की बात से इनकार किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस विवाद में शामिल लोगों की तलाश कर रही है और सभी के खिलाफ गैंगस्टर व रासुका के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।

उन्होंने बताया, ‘‘घटना की सूचना मिलते ही गोवर्धन के उपजिलाधिकारी राहुल यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘घटना के बाद मतदान सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र