लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भाजपा नेता की कार पर चलाई गई गोलियां

By भाषा | Updated: January 4, 2021 12:58 IST

Open in App

आसनसोल (पश्चिम बंगाल), चार जनवरी भाजपा की पश्चिम बंगाल राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी ने सोमवार को आरोप लगाया कि ‘‘तृणमूल कांग्रेस के गुंडों’ ने पश्चिम वर्द्धमान जिले के आसनसोल में उनकी कार पर गोलियां चलाईं, लेकिन हमलावर वाहन का दरवाजा खोलने में नाकाम रहे, जिसके कारण उनकी जान बच गई।

उधर, राज्य के सत्तारूढ़ दल ने मुखर्जी के आरोपों को खारिज कर दिया और कहा कि इस घटना का कारण मुखर्जी की पुरानी रंजिशें हो सकती हैं।

मुखर्जी ने कहा, ‘‘जब मैं रविवार रात को कोलकाता से आसनसोल के हीरापुर स्थित अपने घर लौट रहा था, तभी तीन अज्ञात लोगों ने मेरे घर के निकट मेरी कार रोकी और दरवाजे खोलने की कोशिश की। दरवाजा खोलने में नाकाम रहने पर उन्होंने वाहन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। मुझे आशंका है कि ये लोग तृणमूल कांग्रेस के गुंडे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चालक मदद के लिए चिल्लाया और मैंने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचने के लिए बार-बार हॉर्न बजाया, जिसके बाद हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।’’

मुखर्जी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल का हाथ है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को घटना की जानकारी दे दी है।

तृणमूल कांग्रेस के आसनसोल दक्षिण के विधायक तापस बनर्जी ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुखर्जी जबरन वसूली, तस्करी और हत्या के मामलों में आरोपी हैं और इस घटना का कारण उनकी कोई पुरानी दुश्मनी हो सकती है।

हीरापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुखर्जी से एक शिकायत मिली है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे