लाइव न्यूज़ :

केवल गोलियों से नक्सलवाद का समाधान नहीं हो सकता: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: December 2, 2021 16:14 IST

Open in App

(अश्विनी श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद बढ़ने के पीछे बेरोजगारी भी एक कारण है। उन्होंने कहा कि केवल बंदूकें और गोलियां ही दशकों पुरानी समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं और विकास ही एकमात्र रास्ता है।

बघेल ने कहा कि सरकार ने नक्सलवाल प्रभावित क्षेत्रों में बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों सहित कई विद्यालयों को फिर से खोला है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि समस्या (नक्सलवाद) के मूल कारण को या तो गलत समझा गया या पूर्व में इसे नजरअंदाज किया गया। सत्ता संभालने के बाद हमने महसूस किया कि केवल बंदूकें और गोलियां ही समस्या का समाधान नहीं कर सकती हैं।’’

बघेल ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें दशकों पुरानी इस समस्या को हल करने के लिए 360 डिग्री की रणनीति की जरूरत है। मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हम धीरे-धीरे अपने प्रयास में सफल हो रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमने स्थानीय समुदायों के साथ विचार-विमर्श शुरू किया और उनसे पूछा कि समस्या के हल के लिए उनका नुस्खा क्या है तथा उन्हें जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या चाहिए। फिर हमने उनके दैनिक जीवन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना शुरू कर दिया।’’

बघेल ने कहा कि बस्तर में नक्सल समस्या बढ़ने के पीछे बेरोजगारी भी एक कारण है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने समस्या के समाधान के लिए कई कदम उठाए हैं। स्थानीय लोगों को रोजगार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह