लाइव न्यूज़ :

बुलेट ट्रेन: भूमि के लिये 'सहमति बोनस' देने के पालघर के कलेक्टर का प्रस्ताव मंजूर

By भाषा | Updated: November 17, 2021 17:48 IST

Open in App

पालघर, 17 नवंबर महाराष्ट्र के पालघर जिले में अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण में तेजी लाने के वास्ते अतिरिक्त मुआवजे का भुगतान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह जिला मुंबई के उत्तर में गुजरात की सीमा पर स्थित है।

जिला कलेक्टर डॉ माणिक गुरसाल ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया था कि परियोजना के लिए जमीन देने की सहमति देने वालों को मुआवजे के अलावा 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि का भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रस्ताव जमा करने के दो सप्ताह के भीतर उसे स्वीकार कर लिया।

उन्होंने परियोजना को क्रियान्वित कर रहे ‘‘नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड’’ (एनएचएसआरसीएल) से प्राप्त एक पत्र भी साझा किया । पत्र में कहा गया है कि मुआवजे पर ''सहमति बोनस'' के रूप में 25 प्रतिशत अतिरिक्त राशि के भुगतान के प्रस्ताव की समीक्षा की गई और ''सक्षम प्राधिकारी'' द्वारा अनुमोदित किया गया।

गुरसाल ने कहा कि जिले में परियोजना के लिए कुल 150 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है, जिसमें से 30 हेक्टेयर का अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में भूमि अधिग्रहण के लिए रेलवे अधिनियम लागू करने की संभावना की भी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?