लाइव न्यूज़ :

कुख्यात नक्सली कमांडर सुकर का गोलियों से छलनी शव बरामद

By भाषा | Updated: November 1, 2021 01:00 IST

Open in App

गुमला, 31 अक्टूबर गुमला में उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के शीर्ष कमांडर सुकर उरांव का गोलियों से छलनी शव रविवार को बरामद किया गया।

इस घटना की पुष्टि करते हुए गुमला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी(एसडीपीओ) मनीष चंद्र लाल ने बताया कि शव की पहचान जेजेएमपी के शीर्ष नक्सली कमांडर सुकर उरांव के रूप में की गयी है ।

उन्होंने बताया कि मारे गये उग्रवादी के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और गोलियों के 10 खोखे बरामद किये गये हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग की है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है । यह भी खुलासा नहीं हो सका है कि उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ है।

कुख्यात नक्सली सुकर उरांव गुमला के अलावा घाघरा, बिशुनपुर, लोहरदगा के सेन्हा सहित कई थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल