पंचायत चुनाव की रंजिश में चली गोली, प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:13 IST2021-05-14T18:13:53+5:302021-05-14T18:13:53+5:30

Bullet fired in the panchayat elections, former prime minister candidate seriously injured | पंचायत चुनाव की रंजिश में चली गोली, प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल

पंचायत चुनाव की रंजिश में चली गोली, प्रधान पद के पूर्व प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल

सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश), 14 मई जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव में शुक्रवार को पंचायत चुनाव की रंजिश में दो पक्षों के बीच चली गोली में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गयी है।

पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को बताया, ‘‘मीरापुर गांव में शुक्रवार को ईद की नमाज के बाद ईद मिलने के लिए हाल के पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए प्रधान मुख्लेसीन मोटरसाइकिल से सलमान नामक व्यक्ति के घर गए थे। वापसी में जब वह प्रधान पद का चुनाव हारने वाले कबीर खान के घर के पास से गुजर रहे थे, तो उन्होंने वहां कथित रूप से जानबूझकर मोटरसाइकिल का एक्सीलेटर कुछ तेज कर दिया। ज्यादा आवाज को लेकर कबीर खान द्वारा आपत्ति व्यक्त की गई।’’

एसपी के मुताबिक इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ और बाद में प्रधान पक्ष के काफी लोग इकट्ठे हो गए तथा दोनों ओर से झगड़े में गोलियां चलीं। घटना में कबीर खां (35) सीने में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार कि झगड़े में शामिल प्रधान मुख्लेसीन उसके सहयोगी इस्लाम तथा अब्दुल रहमान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है और इस घटना में अभी तक तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही अग्रेतर विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी, मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Bullet fired in the panchayat elections, former prime minister candidate seriously injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे