लाइव न्यूज़ :

हमारी सरकार में गुंडों-माफियाओं पर चल रहा बुलडोजर : योगी

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:53 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र), 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार गुंडों और माफियाओं से अच्छी तरह निपटना जानती है और हमारी सरकार में उन पर बुलडोजर चल रहा है।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को गाजीपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर सैदपुर के टाउन नेशनल इंटर कॉलेज में कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए यह कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछली सरकारों में गुंडों, माफियाओं को सरकारी संरक्षण मिलता था लेकिन अब उत्तर प्रदेश से माफियाओं का सफाया किया जा रहा है। भाजपा ने सभी क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन करके दिखाया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में विकास हो रहा है।’’

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने बिना किसी की जाति पूछे लाखों युवाओं को रोजगार दिया है, युवाओं को नई पहचान दी है और युवा गर्व से कह सकते हैं कि वे उत्तर प्रदेश के हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जाति, क्षेत्र, चेहरा नहीं देखा और इस सरकार में सभी वर्गों एवं समाज का विकास किया गया।

योगी ने योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये। उन्‍होंने कहा कि अब गाजीपुर में मेडिकल कॉलेज का नाम महर्षि विश्वामित्र के नाम पर होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों